नई दिल्ली : सर्जिकल सट्राइक पर दिए गए दिग्विजय सिंह के बयान पर (Surgical Strike Video) कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि हमें विश्वास फौज पर है। जब सरकार कह रही है कि हमारे पास वीडियो है और दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि वीडियो दिखा दें तो छिपाने की क्या जरूरत है। आप देश से माफी मांगिए और कहिए कि हमारे पास वीडियो नहीं है। अल्वी बोले, आपने कहा 250-300 लोग मरे हैं। सुषमा स्वराज हमारे बीच नहीं हैं उन्होंने कहा था कि हमने ऐसी जगह सट्राइक कि है जहां कोई मारा ना जाए।
इसे भी पढ़ें – बीबीसी वृत्तचित्र : स्टूडेंट्स यूनियन ने डीयू में बीबीसी का वृत्तचित्र दिखाने की घोषणा की
यूपी के सीएम ने कहा था कि 400 लोग मरे हैं, किस पर यकीन करें। सरकार वीडियो दिखा दे ताकि ये जो शक पैदा हो रहा है वे पता चल जाए। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर बवाल मचा हुआ है। हालांकि, उनके बयान से उनकी पार्टी ने भी किनारा कर लिया है। इसके बाद भी उनकी पार्टी के
एक नेता ने उनके बयान का समर्थन किया है।
Surgical Strike Video – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का एक वीडियो शेयर किया। इसमें अल्वी दिग्विजय की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने को सही ठहरा रहे हैं। राशिद अल्वी ने दिग्विजय सिंह के इस बयान का समर्थन तब किया है जब खुद राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा था, कांग्रेस पार्टी इससे सहमत नहीं है.हमारी आर्मी पर हमें पूरा भरोसा है।
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा में बच्चों को सीख, कहा- कुछ पाने के लिए शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं
दिग्विजय सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अल्वी को यह कहते सुना जा सकता है, दिग्विजय सिंह ने कोई गलत बात नहीं कही है। सर्जिकल स्ट्राइक निश्चित तौर से हुई थी, लेकिन भारत सरकार ने यह भी कहा था कि हमने वीडियोग्राफी की थी। अगर कोई आदमी ये कह रहा है कि इसका वीडियो दिखाया जाए तो इसमें क्या गलत है।