नई दिल्ली : दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव आगामी 25 मई को होने जा रहे हैं। चुनावों से पहले कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है लेकिन अब पार्टी ने इसको थामने और पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और डॉ. सीपी जोशी को दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों (Congress Appointed Three Observers In Delhi) पर जिम्मेदारी देते हुए आब्जर्वर नियुक्त किया है।
इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल को न्यायालय से कोई राहत नहीं, न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढाई
सचिन पायलट को नॉर्थ ईस्ट लोकसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। हालांकि, पार्टी ने उन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जो कि खुद के राज्यों में वर्चस्व की लड़ाई लड़ते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए इस दिशा में काम करने के निर्देश भी दिए हैं। इन सभी नियुक्तियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की मंजूरी दी गई है।
Congress Appointed Three Observers In Delhi – नॉर्थ ईस्ट के अलावा नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीट पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। नॉर्थ वेस्ट संसदीय क्षेत्र (एससी) पर चौधरी बीरेंद्र सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है जब कि राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता डॉ. सीपी जोशी को चांदनी चौक लोकसभा सीट का ऑब्जर्वर बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति चिंताजनक, AAP ने कहा इसके लिए LG जिम्मेदार
इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्म्युला के तहत कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीट प्रमुख रूप से शामिल हैं। नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।
वहीं, नॉर्थ वेस्ट (एससी) सीट से डॉ. उदित राज को टिकट दिया गया है। कांग्रेस के बुजुर्ग नेता जेपी अग्रवाल पर एक बार फिर दांव लगाते हुए पार्टी ने उनको चुनावी मैदान में उतारा हुआ है।