चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री व गृह मंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब (Sukhbir Badal on cm Mann) शायद देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां डीजीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री—जो स्वयं गृह मंत्री भी हैं, में जनता का सामना करने का साहस नहीं है।

इसे भी पढ़ें – शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, कैसे पढ़ेंगे छात्र ?

Sukhbir Badal on cm Mann – सुखबीर बादल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जवाबदेही गायब है और शासन केवल पुलिस ब्रीफिंग तक सीमित रह गया है। अकाली दल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब पंजाब में खून-खराबा हो रहा है, तब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले शासन के नामजद मुख्यमंत्री स्टैंड-अप कॉमेडी के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर भगवंत मान का एक कार्टून भी सांझा किया है।

Share.
Exit mobile version