Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    • सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार्य
    • Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

    February 19, 2022 दिल्ली 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Smart Classrooms in Delhi Schools – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने शनिवार को रजोकरी के राजकीय कन्या विद्यालय से राजधानी के 240 सरकारी स्कूलों में करीब 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम  का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले 7 वर्षों में कुल 20,000 क्लासरूम का निर्माण किया है। इस अवधि में सभी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार संयुक्त रूप से 20,000 क्लासरूम स्थापित नहीं कर सकी हैं।

    उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर का सपना था कि हर छात्र को बेहतरीन शिक्षा मिले। दुर्भाग्य से आजादी के 75 साल बाद भी उनका सपना अन्य राज्यों में साकार नहीं हो सका। मुझे खुशी है कि उनके सपने कम से कम दिल्ली में सच होने लगे हैं।

    केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई बड़े नेता केजरीवाल को आतंकवादी कहते रहे हैं, जिससे मुझे हंसी आती है, जिस व्यक्ति को वे आतंकवादी कह रहे हैं, वह आज देश को 12,430 क्लासरूम समर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नेताओं को स्कूलों के अलावा किसी चीज का डर नहीं है। अच्छे स्कूल बनेंगे तो नेताओं को जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मिलेंगे। ये स्कूल पक्के देशभक्त पैदा करेंगे। हम स्कूल नहीं बना रहे हैं, हम देशभक्त बनाने के लिए कारखाने लगा रहे हैं।

    माना जा रहा है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा पंजाब में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले इतनी बड़ी तादाद में स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन ‘आप’ के लिए फायदेमंद हो सकता है। आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव लड़ रही है।

    इसे भी पढ़ें – 75वें स्थापना दिवस पर गृहमंत्री ने की दिल्ली पुलिस की सराहना, कहा 25 साल का रोडमैप तैयार करें

    केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि सभी भ्रष्ट लोग आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में 12,430 आधुनिक कक्षाओं के उद्घाटन से ऐसे लोगों को करारा जवाब मिलेगा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि देश इन भ्रष्ट लोगों के आगे नहीं झुकेगा और आगे बढ़ेगा।

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”देश के सारे भ्रष्टाचारी हमारे खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं। आज हम दिल्ली के स्कूलों में 12,430 अत्याधुनिक क्लासरूम (कक्षाएं) शुरू करके उनको करारा जवाब देंगे। ये देश इन भ्रष्टाचारियों के सामने नहीं झुकेगा। अब देश ने ठान ली है। अब देश आगे बढ़ेगा। बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे होंगे।”

    Smart Classrooms in Delhi Schools – दिल्ली में हो रही शिक्षा क्रांति

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों की शिक्षा शानदार होने के कारण इस साल बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों के तीन लाख 70 हजार बच्चों ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है, इससे यहां शिक्षा में क्रांति आ रही है। केजरीवाल ने कहा कि देश के प्राइवेट स्कूलों में ऐसी शानदार व्यवस्था नहीं है जैसी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में है। मात्र तीन साल में दिल्ली में 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम बनकर तैयार हुए हैं जो एक रिकॉर्ड है। अगर इन इन क्लासरूम को स्कूलों में तब्दील किया जाए तो 250 स्कूल में जितने कमरे होते हैं उसके बराबर है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने पिछले सात साल में 20 हजार क्लास रूम बनवाए हैं, इसके मुकाबले पूरे देश के सभी सरकारों ने मिलकर भी इतने कमरे नहीं बनाए हैं।

    Smart Classrooms in Delhi Schools – उन्होंने कहा हर बच्चे को अच्छी शक्षिा बाबा साहब का सपना था 75 साल बाद उनकी सरकार पूरा कर रही है। गरीब अमीर को बराबर शिक्षा मिले यह भगत सिंह का सपना था, इसे भी दिल्ली सरकार पूरा कर रही है। कुछ पार्टियां उनको आतंकवादी कह रही है, जबकि वही आज 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम बना रहे हैं। ऐसा आतंकवादी, बाबा साहब और भगत सिंह के सपने को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि नेता इसलिए स्कूल बनवाने से डर रहे हैं क्योंकि उनको जात-पात और धर्म के नाम पर वोट लेना है, लेकिन दिल्ली सरकार स्कूलों में देश भक्त बच्चे बना रही है, जो देश के विकास के नाम पर वोट देगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान

    दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम

    Janakpuri School Rape: जनकपुरी स्कूल रेप केस में महिला टीचर गिरफ्तार, 3 साल की मासूम से हुई थी दरिंदगी

    निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में हुआ रेप

    BRICS Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान

    Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.