मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने देश के लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने और ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की है। इसी कड़ी में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के तहत कई बड़े फैसले लिए हैं। अब सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम होगा, वहीं (work from home 2 days a week) निजी संस्थानों से भी यही अपील की गई है। ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 15 मई से शुरू होने वाले इस अभियान में जनता से सहयोग की अपील की है।
🏠 सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम
दिल्ली सरकार का पहला और बड़ा फैसला वर्क फ्रॉम होम को लेकर है, जिसमें सप्ताह में दो दिन सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे। जरूरी सर्विस से जुड़े विभागों को वर्क फ्रॉम होम से अलग रखा गया है। यह फैसला पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए लिया गया है। इसके साथ ही प्राइवेट संस्थानों को भी दो दिन के वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लिए हमने एक विस्तृत प्लान बनाया है ताकि ईंधन की खपत को कम किया जा सके।
✈️ विदेशी यात्राओं पर रोक और ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा
सीएम रेखा गुप्ता ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज से भी इस संबंध में सहयोग की अपील की है। इसके साथ ही कोर्ट से आग्रह किया गया है कि वे ऑनलाइन सुनवाई को प्राथमिकता दें। दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री या अधिकारी विदेशी यात्रा पर नहीं जाएगा और आधिकारिक कार्यक्रमों को कैंसिल कर दिया गया है। पीएम मोदी (work from home 2 days a week) की अपील के संदर्भ में अब दिल्ली के मॉल्स में ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट का कॉर्नर बनेगा। दिल्ली सरकार 100% भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देगी और अगले 90 दिनों तक यह विशेष अभियान चलाएगी।


