उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में 15 अगस्त के दिन एक मुस्लिम बुजुर्ग व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने जमकर मारपीट की. उन पर जबरन ‘जय श्री राम’ र ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने का दबाव डाला गया. यही नहीं युवकों ने बुजुर्ग की दाढ़ी तक खींची और उन पर थप्पड़ बरसाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर (Misbehavior with Muslim elderly) वायरल हुआ तो उत्तराखंड पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लिया और तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड के गांव में मुलाकात, पति को छोड़कर कर ली शादी; लेकिन फिर मिला ऐसा ‘धोखा’…

पीड़ित बुजुर्ग की पहचान रिजवान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के छुटमलपुर गांव के रहने वाले हैं. वहीं आरोपियों की पहचान मुकेश भट्ट, मनीष और नवीन भंडारी के रूप में हुई. तीनों युवकों ने रिजवान से भारत माता की जय बोलने के लिए कहा, जब रिजवान ने भारत माता की जय बोल दिया. फिर उन्होंने रिजवान पर जय श्री राम का नारा लगाने का दबाव बनाया. रिजवान ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और उनकी दाढ़ी खींचने लगे.

इसे भी पढ़ें – इस नदी से आया था धराली में मलबा, बदल गया भागीरथी का रास्ता… ISRO इमेज से खुलासा

Misbehavior with Muslim elderly – बुजुर्ग रिजवान रेलवे में ब्लगर गाड़ी चलाने का काम करते है. जब वह श्रीनगर के बद्रीनाथ धारा देवी मार्ग के पास एक ढाबे पर अपनी गाड़ी रोककर चाय पीने के लिए रुके. वहीं उनके साथ ये अभद्रता की गई. इस घटना से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी हरकत में आई और वीडियो में बुजुर्ग शख़्स के साथ मारपीट करने वाले तीनों युवकों की पहचान की गई. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया.

Share.
Exit mobile version