भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मिसरोद थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में देर रात एक महिला समेत कुछ असामाजिक तत्वों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का (fake crime branch officers busted) अधिकारी बताकर चार युवकों को घेर लिया।
fake crime branch officers busted – आरोपियों ने युवकों पर एमडी ड्रग्स की तस्करी का झूठा आरोप लगाया और पूछताछ के नाम पर डरा-धमकाकर लूटपाट का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस फर्जी गिरोह की मुख्य मास्टरमाइंड पवित्रा लालजी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
इसे भी पढ़ें – MP के ‘दशरथ मांझी’: पत्नी के अपमान पर 71 साल के अजब सिंह आदिवासी ने 7 साल की मेहनत से खोद दिया कुआं
पीड़ित अभिषेक राजपूत ने बताया कि वह अपने मित्रों अनुज, शाद और सिद्धार्थ के साथ रात्रिभोज के उपरांत लौट रहा था। तभी सड़क किनारे स्कॉर्पियो वाहन के पास खड़ी एक युवती और उसके साथियों ने उन्हें जबरन रोक लिया। युवती ने अपना नाम पवित्रा बताते हुए स्वयं को पुलिस अफसर घोषित किया। जब युवकों ने विभागीय पहचान पत्र माँगा, तो आरोपियों ने बदसलूकी शुरू कर दी और उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया।
जब युवकों ने फर्जी अधिकारियों के निर्देशों का विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट और अड़ीबाजी शुरू कर दी। आरोपियों ने अभिषेक के गले से लगभग डेढ़ तोले की सोने की चेन और मोबाइल फोन झपट लिया। साथ ही एक युवक का अपहरण कर ले जाने की कोशिश भी की गई। युवकों को जब संदिग्ध गतिविधियों पर अंदेशा हुआ, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों व आसपास के रहवासियों को एकत्र होता देख आरोपी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर और वाहन में सवार होकर मौके से फरार हो गए।
