Advertisement

शिल्पा और फिटनेस : शिल्पा शेट्टी ने योगा करते हुए शेयर की वीडियो

0
20
  • पोस्ट शेयर करते हुए कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहती हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी सिनेमा जगत की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। अगर एक बार आप उनके इंस्टाग्राम हैंडल को देखेंगे तो आपको उनसे प्रेरणा मिल सकती है, जो आपको स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रेरित करेगा।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी को अक्सर योग करते हुए देखा जाता है, क्योंकि योग अभिनेत्री का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिल्पा अक्सर अपने फैंस को प्रेरित करने के लिए भी सोशल मीडिया पर वर्कआउट सेशन की वीडियो साझा करती रहती हैं।

आप देख सकते हैं कि वीडियो में अभिनेत्री शीर्षासन करते हुए दिख रही हैं। वह अपने पूरे शरीर को अपने सिर पर संतुलित करती हुई दिख रही हैं। यही नहीं शिल्पा शेट्टी को संतुलन बनाते हुए पैरों के कई तरह के आसन करते हुए भी देखा जा सकता है

वहीं वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि,
“कभी-कभी, बेहतर परिप्रेक्ष्य प्राप्त करने के लिए चीजों को उनके सिर पर घुमाने की आवश्यकता होती है। शीर्षासन मुझे ऐसा करने में मदद करता है! यह आसनों का राजा भी है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “यह मेरे दिमाग को साफ करने में मदद करता है, इसके साथ ही खुद को संरेखित करता है। इसके अलावा कोर, कंधों और बाहों को मजबूत करने में भी मदद करता है। यह तनाव से राहत देता है, जिससे बालों की गुणवत्ता और स्वास्थ्य में सुधार होता है।”

उन्होंने आगे लिखा कि, “यह आसन खून के संचालन और एकाग्रता में भी सुधार करता है। मैंने लगातार अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि इस आसन को किसी की देखरेख में करें या फिर पहले दीवार का सहारा लेते हुए करें।”