Shikara Film Review – इस फिल्म की कहानी उन चार लाख कश्मीरी पंडितो का दर्द बयां करती है जिन्हें रातों-रात अपने देश में ही बैघर होना पड़ा था| इतना ही नहीं इन लोगों को कश्मीर से अपनी जमीन जायदात को छोड़कर जान बचाकर भागना पड़ा था|
इसे भी पढ़े : बेस्ट मोटिवेशनल हिन्दी मूवीज़ :- अगर दिन रहा खराब तो ज़रूर देखें ये 5 फ़िल्में
Shikara Film Review – आदिल खान और सादिया की पहली फिल्म है शिकारा
विधू विनोद के निर्देशन में बनी शिकारा फिल्म का ट्रेलर 7 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है| वहीं आने वाली इस फिल्म के ट्रेलर को अभी फॉक्स स्टार हिंदी के यूटूयूब चैनल पर ही अपलोड किया गया है| इस फिल्म में आदिल खान लीड रोल में है और सादिया एक लीडिंग लेडी का किरदार निभा रही है| आपको बता दें कि ये फिल्म इन दोनों कलाकारों की पहली फिल्म है और इस फिल्म को सभी सिनेमाघरों में सात फरवरी को रिलीज किया जाएगा|
एक प्रेम कहानी को से शुरू होती है फिल्म
अब हम बात कर रहे है शिकारा फिल्म की कहानी की जिसमें उन 4 लाख कश्मीरी पंडितों की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे ये लोग यहां से डराकर और उनके साथ दूरव्यवहार करके इन्हें कश्मीर से भगाया था| इस फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि इन लोगों ने कैसे अपनी जमीन जायजात और घर सब कुछ छोड़कर यहां से कैसे भागना पड़ा था| इस फिल्म में भावनाओं के उतार चढ़ावों से गुजरती एक प्रेम कहानी जो इस सारे घटनाक्रम के दौरान चलती रहती है| इस फिल्म की लव स्टोरी के साथ-साथ निर्देशक ने उस पीड़ा को भी दिखाने की कोशिश की है , जो लाखों कश्मीरी पंडितों के दिल में आज भी है|
इसे भी पढ़े : 11 साल के लंबे अरसे बाद एक साथ नजर आएंगे अजय देवगन और काजोल, बताया क्यों लगा इतना वक्त
कश्मीरी पंडितों के उपर बनाई गई है फिल्म
Shikara Film Review – शिकारा फिल्म की बात करें तो इस फिल्म पर पब्लिक का रिएक्शन काफी इमोशनल दिखाई देता है| कई लोग जहां अपनी तकलीफों को फिल्म की कहानी से जोड़ कर देख रहे है तो वहीं कई लोग ऐसे भी है जो इस फिल्म का ट्रेलर को देखकर आक्रोश महसूस कर रहे है| कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है ये फिल्म बाकी फिल्मों से अलग तरीके की है और यह हार्ड हिटिंग फिल्म होने वाली है जिसे दर्शकों को इंगनोर करना बस में ना हो|
Image Source : news18.com

