मुंबई: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का खुमार सिनेमाघरों में दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के महज 4 दिनों के भीतर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस बहुचर्चित फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने (third biggest film of 2026) साल 2026 के बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा लिया है।
third biggest film of 2026 – सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के पहले सोमवार (चौथे दिन) को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने लगभग 16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। गौरतलब है कि सामान्य तौर पर पहले सोमवार को वर्किंग डे होने के चलते फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ काफी मजबूत रही।
2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म
पहले सोमवार की कमाई के आधार पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इस सूची में पहले स्थान पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ काबिज है, जिसने अपने पहले सोमवार को ऐतिहासिक 65 करोड़ रुपये जुटाए थे। वहीं 59 करोड़ रुपये के साथ सनी देओल की बहुचर्चित ‘बॉर्डर 2’ दूसरे पायदान पर मौजूद है। इससे पहले तीसरे स्थान पर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ थी, जिसने पहले सोमवार को 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 16 करोड़ की कमाई के साथ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने तीसरे पायदान पर अपनी जगह पक्की कर ली है।


