सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले अंतर्गत चांदनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाली आपराधिक घटना सामने आई है। बस छूट जाने के बाद अपने घर लौटने हेतु किसी साधन का इंतजार कर रही पीड़िता को अकेला पाकर चार युवकों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घिनौनी वारदात को (four accused arrested for gang rape) अंजाम दिया। घटना के उपरांत पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 रिश्तेदार के घर से लौट रही थी पीड़िता 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूलतः पड़ोसी कोरिया जिले की निवासी है और सूरजपुर जिले में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी।वापस अपने गांव लौटने के दौरान उसकी निर्धारित बस छूट गई, जिसके कारण वह मार्ग के किनारे किसी अन्य वाहन या साधन की प्रतीक्षा कर रही थी। इसी दौरान चार आरोपियों की नियत बिगड़ गई और उन्होंने सुनसान जगह का लाभ उठाकर महिला के साथ अनाचार किया। पीड़िता किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से निकलकर कोरिया पहुंची और संबंधित थाने में आपबीती सुनाई।

  चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित दबिश देकर घटना में शामिल चारों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत और गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से (four accused arrested for gang rape) न्यायाधीश के आदेश पर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Share.
Exit mobile version