उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच सामने आई एक तस्वीर ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता राकेश सचान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज परिमल नथवानी और अन्य वरिष्ठ सपा नेताओं के (Rakesh Sachan seen with Akhilesh Yadav) साथ नजर आए। यह तस्वीर सामने आते ही राजनीतिक हलकों में भाजपा के भीतर संभावित क्रॉस वोटिंग और नए सियासी समीकरण बनने की अटकलें शुरू हो गईं।
Rakesh Sachan seen with Akhilesh Yadav – यह तस्वीर उस समय की बताई जा रही है जब सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धन- राज परिमल नथवानी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे थे। उसी दौरान स्पीकर के कक्ष के पास अखिलेश यादव और सपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी फ्रेम में दिखाई दिए।
अखिलेश यादव ने अटकलों पर दिया जवाब
जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की सपा नेताओं के साथ मौजूदगी और इसके संभावित सियासी निहितार्थों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने इसे तूल देने से मना कर दिया। अखिलेश यादव ने सवाल के जवाब में तंज कसते हुए कहा, “मैं भी तो विधानसभा अध्यक्ष से मिलने गया था, तो क्या सरकार बदलने जा रही है?” इस तरह के घटनाक्रमों पर राजनीतिक अटकलबाजी में समय व्यर्थ करने के बजाय अब सभी दलों के लिए जनता के बीच जाकर काम करने का समय है।
विधायकों की गतिविधियों पर दोनों खेमों की नजर
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से आठ और सपा की ओर से तीन नामांकन पत्र लिए गए हैं,जिससे अतिरिक्त सीट के लिए मुकाबला सीधे तौर पर वोटों के जोड़-तोड़ पर टिक गया है। सपा के तीसरे उम्मीदवार की जीत के लिए जरूरी अतिरिक्त संख्या बल जुटाने और क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने विधायकों की हर गतिविधि पर बारीक नजर बनाए हुए हैं।
