केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के अरवल में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस-आरजेडी के ‘महागठबंधन’ को ‘ठगबंधन’ करार दिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल बिहार से ज्यादा बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की चिंता है. उन्होंने कहा कि (we will not allow infiltrators to stay in India) बाबा साहेब अंबेडकर का नाम राहुल के लिए सिर्फ चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए है.

we will not allow infiltrators to stay in India – केंद्रीय गृह मंत्री ने रकांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर सीधा हमला करते हुए दावा किया कि वह इस मुद्दे पर इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटा दिए गए हैं. उन्होंने राहुल की वोट अधिकार यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल बिहार से इटली तक यात्रा निकाल सकते हैं, लेकिन केंद्र सरकार नहीं झुकेगी.

‘हम घुसपैठियों को यहां नहीं रहने देंगे’

शाह ने चुनावी रैली में कहा कि राहुल गांधी ‘वोट चोरी’ की बात कर रहे हैं, क्योंकि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि वह बिहार से इटली तक की यात्रा निकाल सकते हैं, लेकिन हम घुसपैठियों को यहां नहीं रहने देंगे. शाह ने कहा कि अगर राहुल गांधी को लगता है कि ‘वोट चोरी’ हुई है, तो वह चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराते?.

‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकालते हैं राहुल

अमित शाह ने आगे कहा राहुल गांधी यहां घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकालने आए थे. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किसके लिए यात्रा निकाली, बिहार की माताओं के लिए, गरीबों के लिए या बिहार के युवाओं के लिए? नहीं, इनके लिए इन्हें कुछ नहीं करना है, इन्होंने घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकाली है. राहुल के लिए ये घुसपैठिए वोट बैंक हैंइसलिए ये उन्हें बचाने के लिए ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकालते हैं‘. 

Share.
Exit mobile version