मोगा : भाजपा की “बदलाव रैली” में शामिल होने के लिए मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख मोगा पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोगा में पहुंचे पंजाबी गायक मनकीरत औलख का भाजपा पंजाब के नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने वरिष्ठ नेताओं तजिंदर सिंह सरन और (add glamor to rally) रणजीत सिंह गिल के साथ मिलकर गायक मनकीरत औलख का अभिनंदन किया।

add glamor to rally – रैली में मनकीरत औलख की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके आने से कार्यक्रम का माहौल और अधिक जोशीला हो गया और लोगों में रैली को लेकर उत्साह बढ़ गया। इस ऐतिहासिक सभा में अधिका सांस्कृतिक रंग और रौनक आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह रैली पंजाब में बदलाव और विकास के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हो रहे हैं और पार्टी इसे प्रदेश की राजनीति के लिए एक अहम आयोजन मान रही है।

Share.
Exit mobile version