रांचीः राजधानी रांची के बिरसा मुंडा संग्रहालय स्मृति पार्क से रविवार को वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन के दूसरे चरण की शुरुआत की गई. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भारतीय सेना के जवान, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, एनसीसी के पदाधिकारी (Veer Birsa Munda Cyclothon) और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे. कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया. इसके बाद 16 एनसीसी कैडेट्स को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया.
इसे भी पढ़ें – केरेडारी सहिया आई सामने, कहा- न्याय नहीं मिलने पर सोमवार को कर दूंगी काम प्रभावित
साइक्लोथॉन का दूसरा चरण पहले चरण की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण बनाया गया है. इस चरण में रांची से नई दिल्ली तक लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की जाएगी. यह यात्रा 28 दिसंबर 2025 को बिरसा मुंडा कारागार परिसर, रांची से प्रारंभ की गई. जिसे झारखंड के राज्यपाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. लगभग 20 दिनों तक चलने वाली इस साइकिल यात्रा के दौरान दल झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजरते हुए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचेगा.
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, तीन दिनों तक रांची के इन रूट्स पर नहीं चलेंगे कोई वाहन
Veer Birsa Munda Cyclothon – इस चरण में दो एनसीसी अधिकारी, दो स्थायी कर्मचारी और 16 एनसीसी कैडेट्स को शामिल किया गया है, जिनमें बालिका कैडेट्स भी शामिल हैं. ये सभी कैडेट्स झारखंड के युवा प्रतिनिधि के रूप में देशभर में एकता, अनुशासन और साहस का संदेश देंगे. यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय लोगों से संवाद किया जाएगा और उन्हें धरती आबा वीर बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और राष्ट्रभक्ति से अवगत कराया जाएगा.
