रांची: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर तीन दिनों तक ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं. जिनका सीधा असर भारी और सवारी दोनों तरह के वाहनों (president visit to Jharkhand) पर पड़ेगा. ऐसे में सुरक्षा कारणों से कई रूट पर एक घंटे तक सभी तरह के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.
राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर ट्रैफिक में सबसे महत्वपूर्ण बात तीन दिनों तक 1 घंटे तक लोक भवन से रांची एयरपोर्ट तक के सड़क पर सभी तरह से वाहनों का परिचालन बंद रहने के संबंध में है. रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान 28, 29 और 30 दिसंबर को एक-एक घंटे के लिए लोकभवन से एयरपोर्ट तक ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा.
president visit to Jharkhand – वहीं, 28 दिसंबर को शाम 6:00 से लेकर 7:00 बजे तक हरमू बायपास एयरपोर्ट से लोक भवन तक का मार्ग बंद रहेगा. 29 दिसंबर को सुबह 9:30 से 10:30 तक और शाम 4:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक एयरपोर्ट से हरमू बाइपास और लोक भवन तक सभी मार्ग बंद रहेंगे. जबकि 30 दिसंबर को सुबह 9:00 से लेकर 10:00 बजे तक लोक भवन से लेकर रांची एयरपोर्ट तक के सभी मार्ग बंद रहेंगे.
