रांची : झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर झारखंड में करीब साढ़े छह वर्षों से चल रही महागठबंधन के दौरान हुई रेप, मर्डर, चोरी, अपहरण जैसी (dacoit raj in Jharkhand) घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 के बाद से राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कांग्रेस के सहयोग से चल रही महागठबंधन की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है.
विधि व्यवस्था की खस्ताहाल
रेप, बलात्कार, चोरी, छिनतई, मर्डर जैसे अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. इस दौरान प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 2019 से अब तक हेमंत सरकार में बेतहाशा अपराधिक घटनाओं से साफ है कि विधि व्यवस्था (dacoit raj in Jharkhand) की खस्ताहाल, व्यवस्था के बीच यहां हर गली में “रहमान डकैत” घूम रहा है.
झारखंड बीजेपी की दुकान धार्मिक भावनाएं भड़काने से चलती है: कांग्रेस
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता अपने राष्ट्रीय नेताओं की चोरी और भ्र्ष्टाचार, महिला उत्पीड़न के मामले से परेशान हैं लेकिन उनकी मजबूरी है कि वह रहमान-नौशाद का नाम इसलिए लेंगे क्योंकि उनकी राजनीतिक दुकानदारी ऐसे ही धार्मिक भावनाएं भड़काने से चलती है.
हर गली में ‘रहमान डकैत’ घूम रहा है: प्रतुल शाहदेव
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा था कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति चौपट है और झारखंड की हर गली में ‘रहमान डकैत’ घूम रहा है. प्रतुल शाहदेव ने 2019 से जनवरी 2026 तक NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा था कि 61 महीनों में राज्य में 10113 रेप, 11000 किडनैपिंग और 9213 हत्याएं, 60000 चोरी की घटना हुई है.
