Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1 करोड़ नौकरियां देने का दावा
    • रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग पर 6, 7 और 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
    • गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— ‘परिजनों से पुलिस का रवैया असंवेदनशील’
    • भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़ी
    • संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी चकल्लस
    • श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों भक्त बनाते हैं प्रभु को ‘बिजनेस पार्टनर’
    • संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के मुचलके पर किया पाबंद
    • बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का रहस्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » स्कूलों के विकास मुद्दे पर चिढ़ कर चले गए केजरीवाल, भाजपा ने शेयर किया वीडिओ

    स्कूलों के विकास मुद्दे पर चिढ़ कर चले गए केजरीवाल, भाजपा ने शेयर किया वीडिओ

    September 30, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी  की दिल्ली इकाई ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) की बैठक बीच में ही छोड़ दी। बीजेपी का कहना है कि नगर निगम के एक सदस्य ने नई दिल्ली में स्कूलों के विकास का मुद्दा (School Issue) उठाया जिससे केजरीवाल चिढ़ गए और वहां से चले गए। पार्टी ने बकायदा इसका वीडियो भी जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि सीएम मीटिंग के बीच में ही उठ खड़े हुए और बिना एक शब्द कहे चले गए।

    इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल ने जताई आशंका, राघव चड्ढा हो सकते हैं गिरफ्तार

    दिल्ली सरकार के प्रवक्ता ने भाजपा के आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मुख्यमंत्री नई दिल्ली के विधायक होने के कारण एनडीएमसी के सदस्य हैं। दिल्ली भाजपा महासचिव कुलजीत चहल, जो एनडीएमसी के सदस्य भी हैं, ने बुधवार को परिषद की बैठक का एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें केजरीवाल मौजूद थे। दो मिनट के वीडियो में चहल हाथ में कुछ दस्तावेज लिए नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के स्कूलों के बारे में सवाल करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि केजरीवाल पहले चहल की बात सुनते हैं और फिर उठकर चले जाते हैं।

    School Issue – चहल ने कहा, ‘मेरे द्वारा उठाए गए प्रश्न एक आरटीआई के जवाब से संबंधित थे। आरटीआई के मुताबिक, सीएम जो नई दिल्ली से विधायक हैं, ने एनडीएमसी स्कूलों के लिए अपने फंड का इस्तेमाल नहीं किया है। हमने उनसे पूछा कि दिल्ली सरकार एनडीएमसी स्कूलों में शिक्षकों के 298 रिक्त पदों को क्यों नहीं भर रही है। क्या उन्होंने दिल्ली सरकार के अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कोई निर्देश दिया है? वे दुनिया को अपना शिक्षा मॉडल बेच रहे हैं। लेकिन सीएम ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के स्कूलों में सुविधाओं में सुधार के लिए अपने विधायक निधि से धन स्वीकृत नहीं किया है।

    इसे भी पढ़ें – वार्ड परिसीमन पर AAP को एतराज, चुनाव आयोग को सौंपे सुझाव

    भाजपा विधायक और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री को संविदा कर्मियों और अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर सवालों के जवाब देने चाहिए। दिल्ली में 2013 में जब से सरकार आई है तब से आप ने स्कूल के बुनियादी ढांचे और पाठ्यक्रम में सुधार और शिक्षकों की भर्ती और प्रशिक्षण के लिए सरकारी संसाधनों का अधिकतम हिस्सा आवंटित किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी चकल्लस

    मोहन भागवत करेंगे Gen Z और जेनरेशन अल्फा को संबोधित, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया अच्छी शुरुआत; E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल

    E-20 पेट्रोल के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान: 2 लाख हस्ताक्षर लेकर PM आवास की ओर मार्च

    देश भर में बारिश का तांडव! असम-ओडिशा में बाढ़, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

    लक्ष्मी योजना पोर्टल शुरू होते ही रिकॉर्ड आवेदन, पहले ही दिन 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

    सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले के मामले में शिकायत दर्ज, DCP से की गई ‘हत्या के प्रयास’ में केस की मांग

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.