हर रोज लाखों-करोड़ों लोग UPI Payment करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इस बात पर गौर करते हैं कि कौन सा ऐप ट्रांजैक्शन पर ज्यादा Cashback दे रहा है जबकि असल सवाल सुरक्षा का है. भले ही पेमेंट ऐप्स में Two-Factor Authentication आने के बाद हर ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा सुरक्षित है लेकिन क्या आपको पता है कि (Safest UPI App in India) ढेरों पेमेंट ऐप्स में से कौन सा ऐप सबसे ज्यादा सेफ है?
कौन सा UPI ऐप है सबसे ज्यादा सेफ?
Paytm के FAQ पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सबसे सुरक्षित UPI पेमेंट ऐप में सबसे ऊपर BHIM है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने बनाया है. UPI ऐप्स PIN प्रोटेक्शन, मजबूत एन्क्रिप्शन और वन-टाइम पासवर्ड (OTP) वेरिफिकेशन जैसी सुविधाओं के जरिए सिक्योरिटी बनाए रखते हैं.
Safest UPI App in India – भीम ऐप के अलावा पेटीएम ने अपने प्लेटफॉर्म के बारे में बताते हुए कहा कि ऐप सिक्योरिटी इंफ़्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करता है और तुरंत धोखाधड़ी की चेतावनी देता है, इस तरह लेन-देन की सुरक्षा के बेहतरीन तरीकों के जरिए यूजर के भरोसे और सुरक्षा पर जोर देता है.
यूपीआई ऐप चुनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
UPI ऐप चुनते समय, उन फीचर्स को प्राथमिकता दें जो आपकी पेमेंट की आदतों से मेल खाते हों जैसे कि आसानी से इस्तेमाल करने के लिए आसान यूज़र इंटरफेस, लेन-देन को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत सिक्योरिटी टूल्स जैसे कि टू-फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन और एन्क्रिप्शन. इसके अलावा, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और तुरंत पैसे ट्रांसफर करने और बिल पेमेंट जैसे फीचर्स भी हो. Paytm बेहतर सुरक्षा के लिए ऐप के अंदर ही कई तरह की सुरक्षा सुविधाएं और अपनी पसंद की UPI ID बनाने का विकल्प देता है.

