देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पर्वतीय जनपदों में भूस्खलन और पहाड़ चटकने से राज्य में 03 बॉर्डर मार्ग सहित 255 सड़कें (Roads Blocked) अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य में 22 अगस्त तक के लिए बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून सहित राज्य के कई स्थानों पर बीती देर रात जमकर बारिश हुई। बारिश का यह क्रम रूक-रुक कर जारी है।
इसे भी पढ़ें – दून के जाखन में भूस्खलन से 10 मकान जमींदोज, सभी ग्रामीणों को बाहर निकाला गया
शुक्रवार सुबह देहरादून में हल्की बारिश के बीच कुछ समय के लिए सूर्यदेव दिखाई दिए। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। बारिश से ऋषिकेश क्षेत्र के श्यामपुर, अम्बेहोम सोसायटी गंगानगर सहित कई स्थानों पर जलभराव को देखने को मिला। देर रात हुई बारिश से कालूवाला जंगल से पानी बहुत अधिक आने से घरों में पानी घुस गया है। आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुटी। जेसीबी की सहायता से पानी की निकासी का रास्ता बनाया गया।
इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में 21 अगस्त तक येलो अलर्ट, एक राष्ट्रीय मार्ग सहित 231 सड़कें बाधित
Roads Blocked – मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 19 और 20 अगस्त को उधम सिंह नगर, हरिद्वार को छोड़कर शेष 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। 21 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और 22 अगस्त को चमोली, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल जिले के ऑरेंज और अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी है।

