नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में ‘रोड रेज’ की एक घटना में एक कार चालक ने 56 वर्षीय व्यक्ति की उंगली का एक हिस्सा कथित तौर पर दांत से काट लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित राजेश (Road Rage Case)ने पुलिस को दी अपनी शिकायक में कहा कि घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर उस समय हुई, जब वह अपनी पत्नी को केशवपुर मंडी के समीप छोड़कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए, AAP कार्यकर्ताओं से बोले केजरीवाल

शिकायत में कहा गया कि तभी पीछे से आई एक गाड़ी ने उनके पैर में टक्कर मारी, जिस पर राजेश ने चालक को सही तरीके से गाड़ी चलाने को कहा। शिकायत के मुताबिक, चालक ने उनके (राजेश के) साथ बहस करना शुरू कर दिया और बात हाथापाई तक पहुं‍च गई। ख्याला थाने में दर्ज शिकायत में राजेश ने कहा, जब मैंने खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली का ऊपर का हिस्सा दांत से काट लिया।’’ राजेश ने बताया कि आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दे दी।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में सुबह ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Road Rage Case – आरोपी की पहचान उमंग तनेजा के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को आनन-फानन में पास के एक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि तनेजा के खिलाफ भारतीय दंड सं‍हिता की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 324 (खतरनाक हथियारों या अन्य साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share.
Exit mobile version