नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी में हर घर में जाकर लोगों को भाजपा की साजिशों के बारे में बताएं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि 2024 के (Kejriwal On AAP Workers) लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां एक भी सीट न मिले।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में सुबह ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Kejriwal On AAP Workers – केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उनसे कहा कि वे हर घर में जाकर पूछें कि उनके गिरफ्तार होने की स्थिति में क्या लोग उन्हें जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए देखना चाहेंगे या ऐसी स्थिति में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा,मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है। मैं शायद दुनिया का पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं जिसने 49 दिन बाद पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि मुझे ऐसा करने के लिए किसी ने नहीं कहा था।
इसे भी पढ़ें – गाजीपुर में कार के अंदर मिला खून से लथपथ शव, इलाके में मचा हड़कंप
केजरीवाल ने कहा, मैंने पार्षदों और विधायकों के साथ बैठकें की हैं जिन्होंने कहा है कि यदि मुझे गिरफ्तार किया जाता है तो मुझे मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए। मैं आपको एक काम सौंप रहा हूं – हर घर में जाएं, लोगों से बात करें, उनसे पूछें कि क्या मुझे जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहना चाहिए या नहीं। लोगों को भाजपा की साजिशों के बारे में बताएं। सुनिश्चित करें कि भाजपा को यहां एक भी सीट न मिले।आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जानती है कि वह दिल्ली में आप को नहीं हरा सकती और इसीलिए वह साजिश रच रही है और आप नेताओं को जेल में डाल रही है।