नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले जाति जनगणना कराई जाएगी (Revolutionary Step Of Caste Census) और दलितों,पिछड़ों, आदिवासियों की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जाति जनगणना का क्रांतिकारी कदम उठाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – अवध ओझा पर लटकी चुनाव नहीं लड़ पाने की तलवार, AAP जाएगी आयोग के द्वार
Revolutionary Step Of Caste Census – श्री गांधी ने सोमवार को यहां सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ खड़ी है और उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। भारतीय जनता पार्टी पर नफरत फैलाने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोहब्बत की दुकान हर जगह खोल रही है और इसके लिए उन्होंने 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा की है।
इसे भी पढ़ें – झुग्गी के लैंड यूज बदलने को लेकर बढ़ा विवाद, LG की सफाई के बाद AAP ने जारी किया पेपर
दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली में जो किया था वह असाधारण था और ऐसा काम है सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है इसलिए कांग्रेस का समर्थन कर उसके उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करें। कांग्रेस नेता ने कहा,“भाजपा और RSS के लोग देश का संविधान खत्म करना चाहते है। संविधान पर हर तेज आक्रमण हो रहा है, नफरत फैलाई जा रही है लेकिन मैं जब तक जीवित हूं किसी हिंदुस्तानी पर आक्रमण होगा तो राहुल गांधी उनकी रक्षा के लिए मौजूद रहेगा। मेरी राजनीति का मक़सद है कि मैं गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा में खड़ा रहा हूं।

