नई दिल्ली : शिक्षक से नेता बने अवध ओझा को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज से मैदान में उतारा है। अब उनके चुनाव लड़ने, नामांकन करने और पटपड़गंज से वोटर होने (AAP Will Approach Election Commission) को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। उनका वोट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का बना हुआ है। उन्होंने अपने वोट को ट्रांसफर करने का आवेदन दिया था। चुनाव अधिकारी के पत्र के मुताबिक अब डेट निकल चुकी है। लिहाजा अब उनके नामांकन भरने पर भी संशय की तलवार लटकी हुई है।
इसे भी पढ़ें – झुग्गी के लैंड यूज बदलने को लेकर बढ़ा विवाद, LG की सफाई के बाद AAP ने जारी किया पेपर
इसे लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज उनके घर जाट समुदाय के लोग मिलने आए थे। वो लोग धन्यवाद दे रहे थे कि उनको केंद्र की लिस्ट में जुड़वाने के लिए ‘आप’ ने प्रयास किया है।
इसे भी पढ़ें – आतिशी ने अपने चुनाव के लिए लोगों से मांगा चंदा, सिर्फ चार घंटे में मिल गए 10 लाख से ज्यादा रुपये
AAP Will Approach Election Commission – इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के नाम पर एक चिट्ठी लिखी थी और उन्हें याद दिलवाया था कि 2015 में प्रधानमंत्री ने जाट समाज को आश्वासन दिया था कि दिल्ली की लिस्ट में जाट समाज ओबीसी की कैटेगरी में आता है। केंद्र की लिस्ट में नहीं आता है। उन्हें केंद्र की लिस्ट में भी डाला जाएगा।

