नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी झोपड़ी मामले में दिल्ली के एलजी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने लैंड यूज चेंज करके झुग्गियों को तोड़ने का ऑर्डर जारी किया है। उनके बयान के बाद दिल्ली के एलजी का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह से गलत है और भ्रम फैलाया जा रहा है। इसके बाद 13 जनवरी को एक पेपर जारी करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा है कि (Dispute Over Change Of Land Use) एलजी का झूठ पकड़ा गया है।
इसे भी पढ़ें – आतिशी ने अपने चुनाव के लिए लोगों से मांगा चंदा, सिर्फ चार घंटे में मिल गए 10 लाख से ज्यादा रुपये
Dispute Over Change Of Land Use – दरअसल, रविवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शकूरबस्ती के रेलवे झुग्गी कैंप का दौरा किया था। इस दौरान उनके साथ शकूरबस्ती से ‘‘आप’’ के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन समेत अन्य नेता भी थे। यहां अरविंद केजरीवाल ने झुग्गियों में रह रहे लोगों से मुलाकात की थी।
इसे भी पढ़ें – हरदीप पुरी ने केजरीवाल की 10 गारंटियों की खोली पोल, कहा-AAP ने दिल्ली का सत्यानाश किया
उन्होंने कहा कि मेरा झुग्गी वालों से कोई चुनाव का रिश्ता नहीं है, मैं उनके पास चुनाव में वोट मांगने नहीं आता हूं। मैं उनके पास तब आता हूं, जब उनके ऊपर कोई मुसीबत होती है। दिसंबर 2015 में कोई चुनाव नहीं था। मैं रात को जब 2 बजे आया था, झुग्गी तोड़ने के लिए कई बुलडोजर खड़े थे। मैंने लोगों की झुग्गियां टूटने से बचाई थीं। ऐसे ही जब भी झुग्गी वालों पर कोई मुसीबत आएगी तो मैं छोटा भाई बनकर उनके बीच में खड़ा रहूंगा।

