जालंधर : हरियाणा के मशहूर गोल्डन हट के राणा नगर कीर्तन के साथ जालंधर पहुंचे। दरअसल, समाना से “गुरु की वाहीर” (पैदल यात्रा) के रूप में एक धार्मिक और ऐतिहासिक नगर कीर्तन का (Rana of golden hut reached Jalandhar) आयोजन किया गया है, जो आज जालंधर पहुंचा। इस नगर कीर्तन में सिख श्रद्धालु समाना से अमृतसर तक गुरुओं के मार्ग पर पैदल यात्रा करेंगे। यह यात्रा गुरुओं के जीवन से जुड़ी यादों को ताजा करती है और धार्मिक आस्था का प्रतीक है

नगर कीर्तन को लेकर राणा ने कहा कि भाई गुरजीत सिंह खालसा को 15 महीने पूरे हो चुके हैं। वह 12 अक्टूबर 2024 से 400 फीट ऊंचे टावर पर बैठे हुए हैं। उन्होंने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी न हो और इसके लिए सख्त कानून बनाया जाए, इसी मांग को लेकर वह पिछले 15 महीनों से टावर पर बैठे हैं।

इसे भी पढ़ें – गुरदासपुर में शातिर लड़कियों का गिरोह सक्रिय, हैरान करेगा पूरा मामला

राणा ने कहा कि यह नगर कीर्तन गुरु साहिब को समर्पित है। उन्होंने कहा कि अब तक सामने आए बेअदबी के अधिकतर मामले पंजाब से ही सामने आए हैं। शहीदों की धरती पर गुरु गोबिंद सिंह जी ने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया, लेकिन आज पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

Rana of golden hut reached Jalandhar – इस दौरान राणा ने कहा कि आज भाई गुरजीत सिंह को 15 महीने पूरे हो गए हैं, ऐसे में लोग 15 मिनट का समय निकालकर उनके साथ गुरु साहिब के सम्मान में नारे लगाकर सहयोग करें। उन्होंने बताया कि हाल ही में पंजाब सरकार के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने बेअदबी को लेकर जल्द कानून बनाने का आश्वासन दिया है। ऐसे में पंजाब से इस कानून की शुरुआत होने की उम्मीद है।

 

Share.
Exit mobile version