चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ सख्त कानूनी रुख अपनाया है। डॉ. गुरप्रीत कौर की विधिक टीम की ओर से दोनों विपक्षी नेताओं को औपचारिक लीगल नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस में (Punjab Politics News) दोनों नेताओं से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है।

Punjab Politics News – नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समयावधि में माफी नहीं मांगी गई, तो दोनों नेताओं के खिलाफ मानहानि और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत दीवानी व फौजदारी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह समूचा विवाद पूर्व जस्टिस रणजीत सिंह द्वारा लगाए गए मनगढ़ंत आरोपों से जुड़ा हुआ है। इससे पूर्व डॉ. गुरप्रीत कौर पूर्व जस्टिस रणजीत सिंह को भी कानूनी नोटिस भेजकर चेतावनी दे चुकी हैं।

 5 करोड़ रुपये मांगने के झूठे आरोप 

पूर्व जस्टिस रणजीत सिंह ने सार्वजनिक तौर पर यह आरोप लगाया था कि डॉ. गुरप्रीत कौर ने कथित रूप से दुष्कर्म के एक मामले को रफा-दफा करने के लिए 5 करोड़ रुपये की अनुचित मांग की थी। आरोपों में कहा गया था कि गुरी चहल को मुख्य आरोपी बनाने और एक अन्य कारोबारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने की एवज में धन की मांग की गई थी।

Share.
Exit mobile version