रायपुर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) 7 सितंबर को राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में (Chhattisgarh BJP News) शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सजेगा मंच
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाले समाज के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजनों का अभिनंदन करना और संगठन के कार्यकर्ताओं में नए संकल्प व ऊर्जा का संचार करना है।
संगठन महामंत्री देंगे कार्यकर्ताओं को टिप्स
इस वृहद आयोजन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा सहित कई विधायक व जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संगठन महामंत्री पवन साय कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बूथ स्तर पर संवाद मजबूत करने के महत्वपूर्ण टिप्स देंगे।
रायपुर संभाग के सभी जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता
रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों से कार्यकर्ताओं और (Chhattisgarh BJP News) ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों में इस सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मोर्चा के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर संपर्क अभियान चलाकर सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
