जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में संगठित अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ अपने 124वें दिन एक बेहद आक्रामक मोड़ पर पहुंच गई है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) के कड़े निर्देशों पर आज राज्य पुलिस की विशेष विंगों और जिला पुलिस टीमों ने पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सक्रिय सहयोगियों, मददगारों और स्लीपर सेल्स के पहले से चिन्हित और डिजिटल (Punjab Police Crackdown) रूप से मैप किए गए कुल 529 ठिकानों पर एक साथ योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी  की।

⛓️ 124वें दिन 11 भगौड़ों (PO) सहित 269 आरोपी गिरफ्तार 

आधिकारिक मुख्यालय से प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार, इस विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) के दौरान पुलिस टीमों ने घातक हथियारों की बरामदगी के साथ कुल 269 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ताजा कार्रवाई के साथ ही जब से यह गैंगस्टर विरोधी अभियान शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक कुल गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 31,699 तक पहुंच गया है।

Punjab Police Crackdown – इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित खतरों को टालने के लिए 100 आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त एहतियाती कानूनी कार्रवाई (Preventive Action) की गई है, जबकि संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए 16 व्यक्तियों को गहन पूछताछ और वेरिफिकेशन के बाद छोड़ दिया गया। इस व्यापक तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अदालतों द्वारा घोषित किए गए 11 मोस्ट वांटेड भगौड़े अपराधियों को भी दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Share.
Exit mobile version