लखनऊ में कभी माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे में रही डालीबाग की 2,314 वर्गमीटर जमीन पर अब गरीबों का आशियाना होगा. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इसी जमीन पर सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के तहत 72 ईडब्ल्यूएस फ्लैट तैयार किए हैं. इन फ्लैटों की लॉटरी 10 और 11 नवंबर को इंदिरा (prime location house) गांधी प्रतिष्ठान में होगी. एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आदेश जारी कर कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी. यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण के साथ, आवेदकों की मौजूदगी में पर्चियां निकाली जाएंगी.

इसे भी पढ़ें – मंदिरों पर धार्मिक नारे: अलीगढ़ में ‘I Love Muhammad’ लिखने पर बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

डालीबाग की ये वही जमीन है जिस पर कभी माफिया मुख्तार अंसारी का अवैध कब्ज़ा था. प्रशासन ने अभियान चलाकर इस कब्जे से जमीन को मुक्त कराया, और अब उसी जगह पर गरीब परिवारों के लिए नया आशियाना तैयार किया गया है. तीन ब्लॉकों वाले ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर में हर फ्लैट का क्षेत्रफल 36.65 वर्गमीटर रखा गया है.

इसे भी पढ़ें – बरेली हिंसा केस: जिस दिन शादी, उसी दिन पेशी! क्या कोर्ट से मिलेगी तौकीर रजा को रिहाई

prime location house – सिर्फ 10 लाख 70 हजार की कीमत वाले इन फ्लैटों में स्वच्छ जल और बिजली की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और दोपहिया वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त जगह है. योजना 20 मीटर चौड़ी बंधा रोड पर है, जहां से 1090 चौराहा, नरही, सिकंदरबाग और हजरतगंज महज 5 से 10 मिनट की दूरी पर हैं.

Share.
Exit mobile version