उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे पर गोला बस सर्विस की एक वोल्वो बस ने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके (accident on Mathura Yamuna expressway) पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह हादसा थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112 और 113 के बीच सुबह करीब 4 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें – राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; ‘सरकारी हस्तक्षेप’ पर जताई नाराजगी

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब 65 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और कई यात्री सीटों के बीच फंस गए। चार यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 25 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल मथुरा में चल रहा है।

accident on Mathura Yamuna expressway – सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी महावन और थाना प्रभारी राया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला।

Share.
Exit mobile version