रायपुर : भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपराष्ट्रपति के (vice presidents visit to Raipur) प्रवास के दौरान सुरक्षा, प्रोटोकॉल, सुगम यातायात प्रबंधन, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, भव्य स्वागत एवं कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंधों की बिंदुवार व विस्तृत समीक्षा की गई।

 2 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, AIIMS के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को उपराष्ट्रपति के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए:

    • निर्धारित कार्यक्रम: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 2 सितंबर को राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

    • एंट्री-एग्जिट प्लान: मुख्य सचिव ने स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना एयरपोर्ट) से लेकर कार्यक्रम स्थल तक और वापसी के दौरान सुव्यवस्थित एंट्री एवं एग्जिट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

 वंदे मातरम्, राष्ट्रगान और प्रोटोकॉल का होगा पालन, बैठक में शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद

समारोह के विधिवत संचालन और प्रशासनिक अनुशासन पर विशेष (vice presidents visit to Raipur) बल दिया गया:

    • सांस्कृतिक व राष्ट्रीय प्रोटोकॉल: कार्यक्रम की शुरुआत में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘राष्ट्रगान’ सहित सभी औपचारिक प्रक्रियाओं का सुव्यवस्थित पालन करने के निर्देश दिए गए।

    • एम्स प्रबंधन को दिशा-निर्देश: एम्स के चिकित्सा अधिकारियों और प्रबंधन को दीक्षांत समारोह के आंतरिक व्यवस्थापन को समय रहते दुरुस्त करने को कहा गया है।

       

 

 

Share.
Exit mobile version