नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026 : नर्चर एंड पीस फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रिया थरेजा की ओर से कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में गौरव सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, योग, मनोविज्ञान, कला, हस्तशिल्प, कृषि, जनकल्याण और सामाजिक (Gaurav Samman Ceremony-2026) विकास के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को Honorary Doctorate Award, Nayika Award, Jan Kalyan Puraskar और Srijan Puraskar से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह में पूर्व लोकसभा सांसद, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और फिल्म निर्माता संतोष भारतीय, वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की सदस्य एवं संस्था जन कल्याण की संस्थापक अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा तथा वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक, लेखिका एवं मॉडल डॉ. सुरचि शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। प्रवीण वीरभद्रय्या स्वामी और मंगेश नरसिंह चिवटे को Honorary Doctorate Award प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविद, समाजसेवी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं ने भाग लिया।
Gaurav Samman Ceremony-2026 – विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में विजय कुमार अमर, नव रत्न मौर्य, वंकर नाथाभाई गलाभाई, नीलाबेन कोह्याभाई परमार, उदित चौबिसा, डॉ. अनु कालरा, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव और आयुषी विठलानी सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया गया। आयुषी विठलानी को Psychotherapy and Mental Wellness के क्षेत्र में Honorary Doctorate Award और Nayika Award दोनों प्रदान किए गए।
हस्तशिल्प, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, कृषि, योग, जनकल्याण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को पुरस्कार दिए गए। साबिर अली खान, मंजुषा राजेश सिंह, राजीव कुमार दुबे, डॉ. प्रेम प्रकाश Stephen, रवि शंकर यादव, मनोज अग्रवाल, पदम नारायण पटेल, चैतन्य शर्मा, मधुर मस्कारा और विजय कुमार प्रधान सहित अन्य लोगों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मान मिला। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रही प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया।
