आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता लगातार गांवों में जाकर लोगों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कई जगहों पर रोड शो भी किया।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के छह लोगों की मौत
जनता ने भाजपा को भगाने की ठान ली है
गुप्ता ने इस दौरान कहा कि अब जनता समझदार हो चुकी है और ये अब जनता ने भी ठान लिया है कि भाजपा को कैसे भगाना है। हालांकि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अभी दो ही उम्मीदवार मैदान में आए हैं एक इंडिया गठबंधन से सुशील गुप्ता और दूसरा इनेलो की सीट से अभय सिंह चौटाला।
जबकि अभय सिंह चौटाला को भी गुप्ता ने भाजपा के हक में दूसरी पार्टियों के वोट काटने का आरोप लगाया। बता दें, सुशील गुप्ता गांव-गांव जाकर अपना प्रचार अभियान चला रहे हैं। पिछले दिनों सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सुशील गुप्ता के पक्ष में प्रचार किया था।
