Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    • नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रतीक यादव मर्डर या सुसाइड मिस्ट्री? करोड़ों की ठगी और साझेदारों से विवादों के बीच उलझी मौत की गुत्थी

    प्रतीक यादव मर्डर या सुसाइड मिस्ट्री? करोड़ों की ठगी और साझेदारों से विवादों के बीच उलझी मौत की गुत्थी

    May 14, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर छोटे भाई प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम कराया. भावुक अखिलेश ने कहा कि प्रतीक से दो महीने पहले मुलाकात हुई थी. मैंने उससे कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो, कारोबार को आगे बढ़ाओ. कभी-कभी कारोबार में नुकसान होता है, उससे आदमी बहुत टूट जाता है. अखिलेश यादव के इस बयान ने प्रतीक यादव की (murder or suicide mystery) मौत के पीछे कारोबारी नुकसान और तनाव की अटकलों को नई ताकत दे दी है.

    🏗️ रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय थे प्रतीक 

    सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव पिछले एक साल से गंभीर आर्थिक दबाव और साझेदारों के साथ विवादों से जूझ रहे थे. प्रतीक दो क्षेत्रों में सक्रिय थे, जिसमें रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री शामिल है. गोमतीनगर में उनकी जिम ‘आ्रयरन कोर फिट’ काफी लोकप्रिय थी. रियल एस्टेट कारोबार में उन्हें पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट का सहयोग प्राप्त था. हालांकि, हाल के दिनों में विभिन्न निवेशों में भारी नुकसान होने से प्रतीक और अमन के संबंधों में भी तनाव आ गया था.

    ⚖️ करोड़ों की ठगी और रंगदारी 

    प्रतीक का एक बड़ा विवाद रियल एस्टेट साझेदार कृष्णानंद पांडे के साथ था. प्रतीक ने कृष्णानंद के साथ करोड़ों रुपये का निवेश किया था. जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई. विवाद इतना बढ़ा कि 2025 में कृष्णानंद पांडे, उनकी पत्नी वंदना पांडे और पिता अशोक पांडे के खिलाफ लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में 4-5 करोड़ रुपये की ठगी और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की FIR दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच अभी चल रही है.

    👮 अमन बिष्ट पर भी धोखाधड़ी के आरोप 

    अमन सिंह बिष्ट पर भी एक अलग मामले में धोखाधड़ी का आरोप है. 20 सितंबर 2025 को ठाकुर सिंह ने अमन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज कराई थी. आरोप है कि अमन ने जमीन बेचने के नाम पर पैसे लिए लेकिन सौदा पूरा नहीं किया. प्रतीक की मौत के समय अमन बिष्ट एंबुलेंस में उनके साथ मौजूद थे. इसके अलावा प्रतीक ने (murder or suicide mystery) नोएडा में भी एक कारोबारी के साथ करोड़ों का निवेश किया था, जहां पैसे डूबने के बाद वह गहरे डिप्रेशन में चले गए थे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान

    हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी

    एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.