बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आरजेडी की टेंशन बढ़ा दी है। क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने बड़ा दांव खेला है। उनके इस दांव से आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि आरजेडी के कई नेता जन सुराज में शामिल हो रहे हैं। इसको लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र लिखा है।
इसे भी पढ़ें – NDA ने किया ऐलान, बिहार से उपेंद्र कुशवाहा होंगे राज्यसभा प्रत्याशी
दल विरोधी काम पर होगी कार्रवाई
उन्होंने पत्र में लिखा कि आए दिन सभी जिलों में ऐसा देखने को मिल रहा है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ‘जन सुराज पार्टी’ के सदस्य बन रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि ऐसे लोगों के बहकावे में ना आएं। जगदानंद सिंह ने पत्र में लिखा कि दल विरोधी काम ना करें। अन्यथा समुचित कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर जुबानी जंग भी छिड़ गई है। जहां आरजेडी ने जन सुराज पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताया है। तो वहीं जन सुराज की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि आरजेडी डर गई है। जन सुराज अभी राजनीतिक पार्टी नहीं बनी है, फिर भी घबराहट शुरू हो गई है।

