Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
    • पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हुआ शून्य!
    • हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत
    • संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना ‘संत रविदास नगर’, सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थापना
    • बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली की सीट
    • असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक
    • हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्खू सरकार?
    • भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने बचाई 700 ग्राम की मासूम की जान! नवांशहर में मिला ₹3 लाख का मुफ्त NICU इलाज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चुनाव परिणाम से पहले नेताओ में जागी आस्था, पहुंच रहे भगवान के दरबार

    चुनाव परिणाम से पहले नेताओ में जागी आस्था, पहुंच रहे भगवान के दरबार

    February 20, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Political leaders in temple – प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान से पहले मतदाताओं की देहरी पर शीश नवां रहे नेताजी अब चुनाव रिजल्ट से पहले आस्था की डोर थाम चुके हैं। तमाम बड़े नेता से लेकर प्रत्याशी तक इन दिनों कुछ ज्यादा ही भक्ति भाव में लीन नजर आ रहे हैं। कोई मंदिरों में दर्शन कर रहा है तो किसी ने घर पर ही अनुष्ठान सम्पन्न करवाया है। पूर्व सीएम हरीश रावत इस मामले में सबसे अलग साबित हुए हैं, रावत ने मतदान के बाद से रोज किसी ना किसी मंदिर के दर्शन कर रहे हैं, प्रचार के दौरान भविष्य बताने वाले पुछेरे के साथ बैठी उनकी तस्वीर भी खूब वायरल हो चुकी है।

    पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत ही नामांकन से पहले गौलापार स्थित कालीचौड़ मंदिर दर्शन के साथ की। रावत मतदान के दिन भी हल्दूचौड़ में वेद मंत्रों के बीच पूजा में शामिल नजर आए। जबकि मतदान के अगले ही दिन 15 फरवरी को उन्होंने  लालकुआं स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। रावत 16 और 17 फरवरी को भी अलग अलग धार्मिक स्थलों पर नजर आए।

    उनकी चुनाव प्रचार के दौरान मोटाहल्दू में बाबा की कुटिया में बैठी तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। तब चर्चा चली की हरीश बाबा के पास अपना सियासी भविष्य जानने गए थे। हालांकि उनके साथ कुटिया में मौजूद पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल ने इसे सामान्य चुनाव प्रचार करार दिया है। रावत ने कहा कि मंदिर में देवदर्शन, पूजा पाठ उनके नई बात नहीं है। वो धार्मिक, आस्थावान व्यक्ति हैं।

    Political leaders in temple – विवादों के बीच कौशिक पहुंचे उज्जैन
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुनाव की अहम जिम्मेदारी उठाने वाले मदन कौशिक इस बार कई मोर्चों पर जूझते नजर आए। जहां उनके कंधों पर प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी, वहीं अपने चुनाव क्षेत्र में भी वो कठिन मुकाबले में उलझे रहे। मतदान के बाद कौशिक की मुश्किल घटने के बाद और बढ़ गई हैं।

    उनके ही जिले और पार्टी के विधायक संजय गुप्ता ने उनके खिलाफ सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया है। मतदान के बाद से कौशिक लगातार खामोश चल रहे थे। इस बीच उन्होंने शनिवार को उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए हैं। कौशिक ने बताया कि वो लंबे समय से महाकाल के भक्त हैं। इसी क्रम में दर्शन करने पहुंचे हैं।

    इसे भी पढ़ें – मतदान प्रतिशत में आए उतार-चढ़ाव से उलझे समीकरण,आठ हॉट सीटों पर हो सकता है उलटफेर

    Political leaders in temple – राजपुर रोड से भाजपा प्रत्याशी और विधायक खजान दास भी मतदान के बाद धार्मिक यात्रा पर हैं। खजान दास शुक्रवार को टिहरी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव के लिए निकल गए थे। यहां उन्होंने पैतृक घर में तीन दिन दुर्गापाठ करवाया। इसके बाद शनिवार को सुरकंडा देवी के दर्शन करने पहुंचे। खजान दास ने बताया कि देहरादून वापसी से पहले सिद्धपीठ कुंजापुरी, चंद्रबदनी और धारी देवी के भी दर्शन करेंगे। खजान दास के मुताबिक उन्होंने चुनाव से पहले संकल्प लिया था कि चुनाव सकुशल सम्पन्न होने के बाद वो माता के दर्शन करेंगे।

    गोदियाल ने सत्यनारायण कथा कराई 
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के थलीसैंण स्थित आवास पर भी शुक्रवार को सत्यनारायण कथा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में आस-पास के लोग शामिल हुए। गोदियाल के करीबी और कथा में मौजूद प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली ने बताया कि अध्यक्ष जी की बेटी शादी के बाद चूंकि पहली बार घर आई थी, इस कारण इस मौके पर सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। इससे पहले चुनावी व्यस्तता के चलते कथा का समय नहीं मिल पाया था। गोदियाल अब भी लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में बने हुए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    संसद में मुझे बोलने नहीं दिया”: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आरोप

    मोहाली विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! डेराबस्सी के माइनिंग SDO रमनजोत सिंह 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    निवाड़ी में कंटेंट क्रिएटर यशपाल सोनी पर FIR, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान अभद्र टिप्पणी का आरोप

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.