Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपित, डीयू के कॉलेज के बाहर चाकू मारकर की थी हत्या

    पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपित, डीयू के कॉलेज के बाहर चाकू मारकर की थी हत्या

    June 21, 2023 क्राइम 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : डीयू के साउथ कैंपस में कॉलेज के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या के मामले में दो आरोपितों को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड (Police Remand) पर भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट से वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने और अन्य आरोपित लोगों की गिरफ्तारी के लिए रिमांड मांगी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के बाद आरोपित की पांच दिनों की पुलिस रिमांड को मंजूर कर लिया। कोर्ट ने दोनों आरोपितों को पांच दिनों को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने कहा कि 25 जून को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – मां को गाली देने पर गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बता दें कि रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर निखिल चौहान नाम के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच से पता चला कि निखिल बी ब्लाक, पश्चिम विहार का रहने वाला था। एक सप्ताह पहले भी निखिल जब गर्लफ्रेंड को लेकर कॉलेज आया था, तब चाकू मारने वाले आरोपित छात्र ने उसकी प्रेमिका के साथ बदसलूकी की थी। पुलिस का कहना है कि उस दौरान निखिल ने उससे अभद्रता कर दी थी। खुद को अपमानित महसूस कर वह उस दिन अपने घर चला गया था।

    इसे भी पढ़ें – 10 हजार रुपये के लिए दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी सहित तीन लोग गिरफ्तार

    Police Remand – रविवार को उसने तीन साथियों के साथ पूरी योजना बनाकर दोपहर करीब 12:30 बजे कालेज के गेट के बाहर आकर खड़ा हो गया था। जैसे ही निखिल प्रेमिका के साथ कालेज के गेट पर आया चारों छात्रों ने उसे दबोच कर पिटाई शुरू कर दी। एक ने उसके सीने पर चाकू मार दिया। साउथ कैंपस में रामलाल आनंद कॉलेज व आर्य भट्ट कॉलेज का एक ही परिसर है। इन कॉलेजों में हर रविवार को एसओएल की क्लास चलती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.