Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मां को गाली देने पर गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    मां को गाली देने पर गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 19, 2023 क्राइम 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद : सिद्धार्थ विहार की निर्माणाधीन सोसाइटी में 35 वर्षीय महिला (Accused Of Killing Wife Arrested) की हत्या का खुलासा करते हुए विजयनगर पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामूली कहासुनी के दौरान महिला ने सास के बारे में गाली-गलौज की, इससे तैश में आए पति ने महिला को जमीन पर पटका और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को टांड पर छिपाकर बंगाल भाग गया था।

    इसे भी पढ़ें – 10 हजार रुपये के लिए दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी सहित तीन लोग गिरफ्तार

    एसीपी कोतवाली सलोनी अग्रवाल ने बताया कि 12 जून को विजयनगर पुलिस को सिद्धार्थ विहार के निर्माणाधीन टी एंड टी उटोपिया सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर एक महिला का शव टांड पर पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी शिम्पा खातून के रूप में हुई। सिद्धार्थ विहार में ही मजदूरी करने वाले मृतका के भाई कालू उर्फ शोएबुर ने बहनोई अनिकुल शेख पर शक जाहिर करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कालू ने बताया कि घटना के बाद अनिकुल शेख पिता की बीमार का हवाला देकर अचानक बंगाल चला गया था। तभी से पुलिस मुर्शिदाबाद के गांव तिलडंगा निवासी अनिकुल शेख की तलाश में थी।

    इसे भी पढ़ें – ‘बद से बदतर हुई दिल्ली की कानून व्यवस्था’, आरके पुरम हत्याकांड पर बोले AAP नेता

    Accused Of Killing Wife Arrested – पुलिस टीम को बंगाल भेजकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने पत्नी शिम्पा खातून की हत्या की बात कबूल कर ली। पूछताछ में अनिकुल शेख ने बताया कि वह 12 जून को पत्नी के साथ 24वी मंजिल पर काम कर रहा था। दोपहर में दोनों खाना खाने के लिए सातवीं मंजिल पर आए। इसी दौरान उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। पत्नी ने उसकी मां को लेकर गाली-गलौज की, जिससे गुस्से में आकर उसने पत्नी को जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर मार डाला। इसके बाद वह पत्नी के शव को टांड पर छिपाकर पश्चिम बंगाल भाग गया।

    इसे भी पढ़ें – पिटबुल कुत्ते ने बच्चे को काटा, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    पुलिस के मुताबिक शिम्पा खातून और अनिकुल शेख के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन शिम्पा की शादी सात साल पहले कहीं और हो गई थी। इसके बाद अनिकुल शेख ने भी किसी और से शादी कर ली। उसकी पत्नी और चार बच्चे पश्चिम बंगाल में ही रहते हैं। करीब ढाई साल पहले शिम्पा के पति की मौत हो गई, जिसके बाद वह अनिकुल शेख के पास आकर रहने लगी और कुछ समय पहले उससे शादी कर ली। 12 जून को शिम्पा खातून अनिकुल को छोड़कर जाने की बात कहने लगी, जिसको लेकर विवाद हुआ था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.