Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 10 हजार रुपये के लिए दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी सहित तीन लोग गिरफ्तार

    10 हजार रुपये के लिए दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी सहित तीन लोग गिरफ्तार

    June 19, 2023 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : आरकेपुरम इलाके में शनिवार देर रात 10 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या (Double Murder In Delhi) कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए। वे दोनों बहनों के भाई को मारने पहुंचे थे। महिलाओं ने भाई को बचाया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने अर्जुन, देव और माइकल को गिरफ्तार कर लिया है।

    इसे भी पढ़ें – बेगमपुर वार्ड में हुआ पोर्टेबल कॉम्पेक्टर का उद्घाटन, स्थानीय निवासियों को गंदगी से मिलेगी निजात

    पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि रामभरोसे अपने परिवार के साथ आरके पुरम स्थित आंबेडकर बस्ती में रहते हैं। परिवार में चार बेटी कल्लो, पिंकी, ज्योती, लता और दो बेटे 35 वर्षीय ललित और 27 वर्षीय लाला हैं। रामभरोसे दिल्ली नगर निगम में नौकरी करते हैं और सभी बच्चों की शादी कर चुके हैं। 37 वर्षीय पिंकी पति प्रवीण और दो बेटियों के साथ मुनरिका गांव में किराए पर रहती है। जबकि 32 वर्षीय ज्योती पति संजय, दो बेटे और एक बेटी के साथ आंबेडकर बस्ती में रहती है। परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है।

    इसे भी पढ़ें – ‘बद से बदतर हुई दिल्ली की कानून व्यवस्था’, आरके पुरम हत्याकांड पर बोले AAP नेता

    Double Murder In Delhi – ललित ने देव को 10 हजार रुपये दिए थे। वह कई दिनों से उससे रुपये मांग रहा था। शनिवार शाम को भी ललित देव के घर गया था। जहां देव और ललित में बहस हो गई। रात करीब ढ़ाई बजे देव अपने दोस्त अर्जुन, माइकल और अन्य के साथ ललित के घर पहुंचा और वहां हंगामा कर दिया। आरोपियों ने ललित के घर और गली में पथराव किया। लोगों के जमा होने पर आरोपी मौके से चले गए और फिर करीब रात 3:40 बजे पिस्तौल लेकर वापस लौटे। उन्होंने ललित को देखते ही उस पर फायरिंग की, लेकिन दोनों बहनें बीच में आ गई और उन्होंने ललित को भगा दिया। इस पर बदमाशों ने पिंकी और ज्योती पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

    परिजनों ने दोनों बहनों को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की दो टीमें अस्पताल और मौके पर पहुंची। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटे में अर्जुन,देव और माइकल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, जानें उनके सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां

    Lashkar Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन; लश्कर आतंकी शब्बीर दबोचा गया, पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.