गुना : मध्य प्रदेश के गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस के साथ केदारनाथ के जंगल में मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। कुख्यात आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम था। आरोपी का नाम मुकेश जाटव पुत्र नंदा जाटव निवासी दौरदा बमोरी हाल गढला उजारी का बताया जाता है।बदमाश का (Police Encounter Of Rape Accused) एनकाउंटर केदारनाथ जंगल में किया गया है।

इसे भी पढ़ें – भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए शुरू हुई ‘वोट जिहाद’ की तैयारी, इस काम में कई मुस्लिम NGO जुटे

Police Encounter Of Rape Accused – पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया,आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी पर फायर किया और उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पूरे मामले को लेकर गुना के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि 6 नवंबर को एक घटना घटी थी, जिसमें आरोपी द्वारा बच्ची के साथ बलात्कार का केस हुआ था। इसको लेकर हमारी पूरी टीम पिछले तीन दिन से आरोपी के पीछे लगी हुई थी, क्योंकि आरोपी ने बहुत जघन्य अपराध किया था। इस पर कई पुराने मामले भी हैं और यह आरोपी काफी कुख्यात बदमाश था।

इसे भी पढ़ें – भाजपा का ग्राफ गिर रहा है, महाराष्ट्र, झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी : पायलट

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि थाना प्रभारी सिरसी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस की दो टीम, सिरसी और म्याना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में आरोपी को चिन्हित किया और जब आमना-सामना हुआ तो, अपराधी द्वारा 315 बोर की गोली फायर की गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अपराधी के पैर में गोली लगी है। एनकाउंटर की घटना रविवार शाम सात बजे की है।

Share.
Exit mobile version