उज्जैन : T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद क्रकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया. लोगों ने खूब पटाखे छोड़े और डीजे के धुन पर सड़कों पर थिरकते दिखे. इस दौरान चिमनगंज क्षेत्र की राज रॉयल (bloody clash between two parties) कॉलोनी में जश्न मना रहे लोगों पर हमले का मामला सामने आया है. कुछ लोगों जश्न के दौरान पटाखे फोड़ने पर आपत्ति जताने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते-देखते लाठी डंडे भी चलने लगे. इसमें दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 लोग घायल हुए हैं.
उज्जैन के थाना चिमनगंज क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में भारत की टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद जश्न मनाना भारी पड़ गया. पटाखे फोड़ते क्रिकेट प्रेमियों पर इलाके में दूसरे समुदाय के लोगो ने आपत्ति ले ली, जिसके बाद दोनो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया. जब विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडे चलाने लगे. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया.
bloody clash between two parties – घायल रविंद्र सिंह हाड़ा ने बताया, “हम घर के बाहर बैठे थे और जीत का जश्न मना रहे लोगो को देख रहे थे. अचानक एक समुदाय के लोग मौके पर आए और मारपीट करने लगे.” घायल मनीष ने बताया, “हमारे साथी को कुछ लोग मार रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर हम उन्हें बचाने पहुंचे थे. लेकिन मेरे साथ भी मारपीट की गई. क्या भारत की जीत का जश्न मनाना देश में अपराध है? वहीं, घायल दृष्टि हाड़ा ने कहा, “मेरे हाथ में विशेष समुदाय के लोगों ने चाकू मारा. ये विवाद फल विक्रेता ने शुरू किया, जिसके बाद उसके कई समर्थक मौके पर पहुंच गए और हम सबको मारने लगे.”
