Advertisement

Budaun Double Murder मामले में एक आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

0
38
Budaun Double Murder

Budaun Double Murder : उत्तर प्रदेश के बदायूं से मानवता को कलंकित करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां दो बच्चों का गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना स्थल का मंजर इतना भयावह था कि हर कोई दहल गया। हालांकि, दो में से एक आरोपी साजिद को यूपी पुलिस ने घटना के कुछ घंटो बाद ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया। वहीं हत्या में शामिल एक अन्य शख्स की खोजबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – विवाहिता के फांसी लगाने पर मायके वालों ने ससुराल में आग लगाई, सास-ससुर जिन्दा जले

दो भाईयों का गला रेता

बता दें, साजिद रात आठ बजे अपने दो साथियों के साथ आया तो संगीता उनके लिए चाय बनाने अंदर को चली गईं। तभी साजिद उनके दो बेटों आयुष और अहान को अपने साथ ऊपर ले गया। साथ ही, पीयूष से पानी लाने के लिए कहा। जब तक वह पानी लेकर ऊपर पहुंचा तब तक साजिद ने धारदार हथियार से आयुष और अहान की हत्या कर दी। इस घटना के बाद शहर में भी अशांति का माहौल उत्पन्न हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने कुछ देर बाद ही स्थिति को संभाल लिया था।