शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रशासन के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब शंकराचार्य की ओर से कल्पवासी थाना अध्यक्ष को एक तहरीर दी गई. इसमें (police alert after tension) अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी जान को खतरा बताया हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने साथ-साथ शिविर में रह रहे श्रद्धालुओं और शिविर की संपत्ति को भी खतरा बताया हैं. तहरीर के जरिए पुलिस से उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई हैं.

इसे भी पढ़ें – मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी इमरान को भेजा जेल, 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर फैसला

तहरीर के मुताबिक, शिविर के बाहर शनिवार शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच कुछ असामाजिक तत्व पहुंच गए और वह जबरन शिविर में घुसने की कोशिश करने लगे. इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में लाठी-डंडा और भगवा झंडा लिया हुआ था. बाहर से आए इन युवकों ने उपद्रव मचाने की कोशिश की. वह लोग मारपीट करने पर भी आमादा हो गए थे. आरोप है कि हंगामा कर रहे युवक ‘आई लव बुलडोजर बाबा’ के नारे लगा रहे थे.

इसे भी पढ़ें – जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से लाखों का नुकसान

police alert after tension – बताया जा रहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सेवकों और जबरन घुसने की कोशिश करने वाले लोगों के बीच हाथापाई भी हुई है. दावा है कि सेवकों ने हंगामा कर रहे लोगों को शिविर से बाहर निकालने को कहा तो वह उनसे लड़ने लगे. शंकराचार्य ने चेतावनी दी है कि अगर शरारती तत्व शिविर में दोबारा एंट्री करते है, तो श्रद्धालुओं और शिविर की संपत्ति को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है.

 

 

 

Share.
Exit mobile version