गुरुवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली में फिट इंडिया अभियान आरम्भ किया गया| खेल दिवस के अवसर पर इस जन आन्दोलन की शुरुआत की गयी है| इस दौरान मोदी ने कहा आज के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में महान हॉकी खिलाड़ी मिले थे, आज देश उनको नमन कर रहा है| तथा हमने फिट इंडिया अभियान के ज़रिये स्वस्थ भारत की ओर कदम बड़ा दिया है| नए भारत में हर नागरिक को स्वस्थ रखना ही हमारा लक्ष्य है|
मोदी ने कहा देश को स्वस्थ बनाने की आवश्यकता है| हमारे यहाँ जो युवा खिलाड़ी है वो अपने खेल प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रहे है| इससे उनको प्रोत्साहन मिलेगा| सरकार ने खेल जीवन को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए है| मोदी ने कहा कि फिटनेस कोई शब्द नहीं है, ये फिट रहने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक है|
उन्होंने संस्कृत का एक श्लोक सुनाते हुए कहा अच्छा जीवन जीने के लिए स्वस्थ रहना जरुरी है| और स्वस्थ रहने के लाभ बताए| साथ ही ये भी बताया कि हमारी जीवन पद्धति भिन्न है| हमारे रहने खाने- पीने और काम करने के तरीके भिन्न है| ऐसी स्थिति में मन और शरीर को स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है|
इसे भी पढ़ें: दिल्ली का फिरोजशाह कोटला अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि कुछ दशक तक एक व्यक्ति पैदल चलता था, अपने आप को फिट रखने के लिए कुछ न कुछ उपाए करता था| आज के समय में हमें ये भी नहीं पता चलता की हम कितने कदम पैदल चल चुके है| ज्यादा देर हम पैदल नहीं चल सकते है| और आज ऐसी स्थिति भी नहीं है कि पैदल चलकर इस भागम भाग ज़िन्दगी में अपने कामों को निपटाया जा सकें|
भारत में कई तरह की बीमारियों के तेज़ी से बढ़ने की वजह से 30 साल की उम्र के युवा कैंसर या हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारियों के शिकार हो रहे है| ये बदलते जीवनशैली के कारण हो रहा है| जिसमे हमारा खान – पान भी शामिल है| हर व्यक्ति को सभी बीमारियों और अपनी दिनचर्या के प्रति जागरूक रहना होगा|
कार्यक्रम में हुए कबड्डी, खो-खो जैसे सभी खेलों की एक रिपोर्ट सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज को तैयार करनी होगी और उसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा, ताकि कोई भी व्यक्ति कभी भी कॉलेज की वेबसाइट पर जा कर खेलों की जानकारी ले सकें| गाँधी स्टेडियम में हो रहे इस विशाल समारोह में शिल्पा शेट्टी, मनोज तिवारी, और गौतम गंभीर जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल हुई|
Image Source : Google