पटना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका। प्रधानमंत्री की तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब की यात्रा के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। तख्त श्री पटना साहिब को तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब (PM Modi Reached Takhat Sri Harimandir Ji Patna Sahib) के नाम से भी जाना जाता है, जो सिखों के पांच तख्तों में से एक है।
इसे भी पढ़ें – मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में की बैठक, कांग्रेस के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा
PM Modi Reached Takhat Sri Harimandir Ji Patna Sahib – प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर पगड़ी बांधकर श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब का दौरा किया। उन्होंने एक दिन पहले पटना में रोड शो किया था। मोदी बिहार में कहीं भी रोड शो करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री और राज्यभाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद थे।
इसे भी पढ़ें – मुसलमानों को मिलना चाहिए पूरा आरक्षण : लालू प्रसाद यादव
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में रोड शो के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पटना के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार। आज के रोड शो में आप सबका अभूतपूर्व जोश और उत्साह असीम ऊर्जा से भर देने वाला है। विशेषकर हमारे युवा साथियों और माताओं-बहनों ने इसमें भागीदारी कर जिस प्रकार भरपूर आशीर्वाद दिया, उससे पता चलता है कि शहर के लोगों का भाजपा-राजग से कितना गहरा जुड़ाव है। इससे ‘विकसित पटना’ के संकल्प को साकार करने की भावना और प्रबल हुई है।’’
