- कहा हमारे सैनिक मां भारती के सुरक्षा कवच
श्रीनगर। देशभर में आज दीपावली का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री भी दिवाली के इस खास अवसर पर देश के रक्षक के बीच दीपोत्सव मनाने पहुंचे हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नही है जब प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ कोई त्योहार मनाने गए हों। वो पहले भी देश के रक्षकों के साथ त्योहार मना चुके हैं।
दरअसल, इस बार पीएम मोदी ने दीपों के उत्सव पर बृहस्पतिवार को जम्मू- कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि, हमारे सैनिक मां भारती’ के ‘सुरक्षा कवच’ हैं।
साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक में आप लोगों में जो भूमिका निभाई थी वह देश के हर नागरिक को गर्व से भर देता है।
आपको बता दें नौशेरा में पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जवान ‘मां भारती’ के ‘सुरक्षा कवच’ हैं। आप ही कि वजह दे हमारे देश के लोग चैन से सोते हैं और त्योहारों में खुशी रहती है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने हर दिवाली हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ बिताई है। आज मैं अपने साथ यहां अपने सैनिकों के लिए करोड़ों भारतीयों का आशीर्वाद लेकर आया हूं।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi along with Indian Army Jawans chorused 'Bharat Mata Ki Ji' slogan at Nowshera, J&K pic.twitter.com/RcJ7ksai0f
— ANI (@ANI) November 4, 2021