Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने में फैसले का निर्देश
    • “राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?” TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
    • छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड
    • NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीकर कनेक्शन का खुलासा
    • E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— ‘जनता की जेब से चुरा रहे पैसे’, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पलटवार
    • महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार संग 5 घंटे चली बैठक
    • अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल
    • गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 लाख मुआवजा देने को राजी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » PM मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का किया उद्घाटन, बोले- खेल में आगे बढ़ने से देश की साख भी बढ़ती है

    PM मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का किया उद्घाटन, बोले- खेल में आगे बढ़ने से देश की साख भी बढ़ती है

    January 28, 2025 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया. इससे पहले अल्मोड़ा के रहने वाले भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेलों की तेजस्विनी मशाल सौंपी. राष्ट्रीय खेलों में 32 खेलों में लगभग 10 हजार खिलाड़ी पदक जीतने के लिए चुनौती पेश करेंगे. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में खेलों का एक खूबसूरत गुलदस्ता तैयार हो रहा है जिसमें हर (PM Modi Inaugurated 38th National Games) मौसम में फूल खिलते हैं और लगातार टूर्नामेंट होते हैं.

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड: UCC लागू करने के फैसले को कोर्ट में चुनौती देगी जमीयत, मदनी ने कहा शरीयत के खिलाफ कोई भी कानून मंजूर नहीं

    देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापिस लौट रहे हैं. हमारी खो-खो टीम ने विश्व कप जीता है. गुकेश ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीती जिससे दुनिया हैरान रह गई. जब कोई देश खेल में आगे बढ़ता है तो देश की साख भी बढ़ती है और प्रोफाइल भी बढ़ता है. खिलाड़ियों के लिये हम ज्यादा से ज्यादा मौके बना रहे हैं ताकि वे अपने सामर्थ्य को और निखार सकें.

    ‘भारत में खेल प्रमुख करियर विकल्प बनकर उभरा है’

    पीएम ने आगे कहा कि यह सफलता दिखाती है कि भारत में खेल अब पाठ्येतर गतिविधि नहीं बल्कि प्रमुख करियर विकल्प बनकर उभरा है. जैसे हमारे खिलाड़ी बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं, हमारा देश भी बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है. भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी कोशिश कर रहा है और जब भारत में ओलंपिक होगा तो वह भारतीय खेलों को नए आसमान पर ले जाएगा.

    PM Modi Inaugurated 38th National Games – उन्होंने कहा कि यहां कई रिकॉर्ड टूटेंगे, नए रिकॉर्ड भी बनेंगे लेकिन यह राष्ट्रीय खेल सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का मजबूत मंच है. आप कोशिश करें कि आपके पदक में भारत की एकता और श्रेष्ठता की चमक भी नजर आए. एक स्वस्थ तन ही स्वस्थ मन और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है.

    यूसीसी लागू करने पर धामी सरकार को दी बधाई

    प्रधानमंत्री ने यूसीसी लागू करने के लिए उत्तराखंड सरकार को बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड की बीजेपी सरकार को इस ऐतिहासिक कदम के लिए बधाई देता हूं. पीएम ने यूसीसी को सेक्युलर सिविल कोड भी बताया और कहा कि यह कानून हमारी बेटियों, माताओं और बहनों के गरिमापूर्ण जीवन का आधार बनेगी और संविधान की भावना भी मजबूत होगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला बनीं

    शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन: 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    PM मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र

    राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज

    केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

    पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! संबित पात्रा बोले— ‘कर्नाटक और झारखंड के छात्रों के विरोध पर राहुल गांधी चुप क्यों?’

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.