नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शीघ्र ही केंद्र सरकार के E20 (20% इथेनॉल-मिश्रित) फ्यूल प्रोग्राम के विषय को व्यापक स्तर पर उठाएगी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर (politics intensifies on E20 ethanol petrol) एक वीडियो संदेश साझा करते हुए सरकार पर आम जनता की जेब से सीधे पैसे निकालने का संगीन आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि E20 का मामला अत्यंत गंभीर है; सामान्यतः कहा जाता है कि दाल में कुछ काला है, परंतु यहाँ तो पूरी की पूरी दाल ही काली नजर आ रही है।
राहुल गांधी ने संसद में मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन
साझा किए गए वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने आगे कहा, “भाइयों और बहनों, यह प्राथमिकताओं का विषय है। किसी भी राजनीतिक व सामाजिक अभियान में हमें जनहित के मुद्दों को उठाने का एक क्रम निर्धारित करना होता है। वर्तमान में स्थिति यह है कि व्यापक धांधली के कारण हमारे पास प्राथमिकताओं की एक लंबी सूची है, किंतु आप आश्वस्त रहिए। हम E20 के इस मुद्दे को अत्यंत गंभीरता से उठाएंगे, क्योंकि यह नागरिकों की कारों और दोपहिया वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है, उनके जीवन को जोखिम में डाल रहा है और प्रत्यक्ष रूप से उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।”
इथेनॉल उत्पादकों को पहुंचाया जा रहा अनुचित लाभ
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की यह कड़ी टिप्पणी कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार पर E20 पेट्रोल को जबरन बढ़ावा देने के आरोप लगाने के कुछ ही दिनों पश्चात आई है। कांग्रेस का दावा है कि सस्ते एवं स्वच्छ ईंधन के वादे के विपरीत इस नीति से आम वाहन चालकों के लिए ईंधन की लागत बढ़ गई है, जबकि इसका मुख्य व सीधा आर्थिक (politics intensifies on E20 ethanol petrol) लाभ केवल चुनिंदा इथेनॉल उत्पादक कंपनियों को प्राप्त हो रहा है। कांग्रेस के अनुसार, वाहन चालकों को घटिया व हानिकारक ईंधन के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।


