Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान पाने वाले ग्रामीणों को मिलेंगे 7000 रुपये : धामी

    प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान पाने वाले ग्रामीणों को मिलेंगे 7000 रुपये : धामी

    August 29, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर पाने वाले गरीबों को बर्तन तथा अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए सात-सात हजार रुपये दिए जाएंगे। यहां मुख्यमंत्री आवास में आयोजित (PM Housing Scheme) रक्षाबंधन समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछले नौ सालों में देश में गरीबों के लिए चार करोड़ से अधिक आवास बनाये गये।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तीन बॉर्डर सहित 255 सड़कें अवरुद्ध

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत राज्य में आवास पाने वाले लोगों को राज्य सरकार द्वारा घर में बर्तन एवं अन्य सामग्री खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में भी आवास पाने वालों को बर्तन एवं अन्य सामग्री खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा सात-सात हजार रुपये दिए जाएंगे। रक्षा बंधन को भाई-बहन के पवित्र बंधन का त्योहार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान और पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है।

    इसे भी पढ़ें – दून के जाखन में भूस्खलन से 10 मकान जमींदोज, सभी ग्रामीणों को बाहर निकाला गया

    PM Housing Scheme – उन्होंने कहा कि आज हमारी नारीशक्ति ने अपने कार्यों और आत्मविश्वास से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और राज्य सरकार द्वारा इसमें पूरा सहयोग दिया जा रहा है। धामी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। उनका कहना था कि राज्य में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले, मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.